भाई रहता है अलग, बहन की हो चुकी है शादी
अमृतपाल सिंह मेहरों मोगा जिले के गांव मेहरों का रहने वाला है। उसका पूरा परिवार इसी गांव में रहता है। अमृतपाल सिंह के परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई भी है। अमृतपाल के परिवार के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। उसका एक बड़ा भाई परिवार से अलग रहता है। वहीं, अमृतपाल की एक बहन भी है जिसकी शादी हो चुकी है।
इन्फ्लुएंसर प्रीत जट्टी।
- फोटो : संवाद
राजा वड़िंग को धमकाने का मामला दर्ज
30 वर्षीय अमृतपाल सिंह मेहरों चुनाव भी लड़ चुका है। वर्ष 2022 में शिअद (अमृतसर) के टिकट पर वह तरनतारन के धर्मकोट से चुनाव लड़ा है। अमृतपाल 12वीं पास हैं और 2014 में उसने मोगा की आईटीआई से डीजल मैकेनिक का डिप्लोमा किया है। इसके अलावा उस पर 2022 में लुधियाना में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को धमकाने के आरोप में मामला भी दर्ज किया गया था।
निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों।
- फोटो : संवाद
विदेश भाग चुका है अमृपाल महरों
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कंचन भाभी की हत्या का मास्टरमाइंड निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों यूएई भाग चुका है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि बताया कि कमल कौर की हत्या के बाद अमृतपाल मेहरों अपने साथी रणजीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ कार से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा और 10 जून को सुबह सवा नौ बजे यूएई भाग गया। अब पुलिस ने अमृतपाल का लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट बैन करवा दिए हैं।
यह भी पढ़ें:
कनाडा जाने की चाह में गंवा दिए 1.86 करोड़: बेटा, बहू और दो बच्चों को पीआर... मोगा के व्यापारी के साथ हो गया खेल