इन्फ्लुएंसर प्रीत जट्टी और दीपिका लूथरा।
- फोटो : संवाद
दीपिका लूथरा की सुरक्षा में तैनात किए सुरक्षा कर्मी
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिक लूथरा को निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों ने ई-मेल पर भी जान से मारने की धमकी दी है। मेल से मिली इस धमकी में आतंकी संगठन बब्बर खालसा भी लिखा है।अमृतसर पुलिस साइबर सेल ने मेहरों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद दीपिका की सुरक्षा में पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। जिस ई-मेल और मोबाइल नंबरों से धमकियां मिल रही हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विदेश भाग चुका है अमृपाल महरों
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कंचन भाभी की हत्या का मास्टरमाइंड निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों यूएई भाग चुका है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि बताया कि कमल कौर की हत्या के बाद अमृतपाल मेहरों अपने साथी रणजीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ कार से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा और 10 जून को सुबह सवा नौ बजे यूएई भाग गया। अब पुलिस ने अमृतपाल का लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट बैन करवा दिए हैं।
तीसरे कातिल को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस- प्रो चावला
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो लक्ष्मी कांता चावला न कहा कि यह अफसोस की बात है कि पंजाब सरकार की नाक के नीचे और पुलिस की जानकारी में जिस यूट्यूबर महिला को धमकियां मिली थीं उसे मार दिया गया और अमृतसर की एक लड़की को अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यह भी सरेआम अमृतपाल मेहरों ने कहा है कि पार्किंग केवल बठिंडा की नहीं, और भी हैं। जरूरी नहीं कि अगली बार लाश भी मिल जाए। पुलिस को चाहिए कि कंचन तिवारी के तीसरे कातिल को भी गिरफ्तार किया जाए। प्रो. चावला ने कहा कि हम जानते है कि पंजाब पुलिस इस अपराधी को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है, पर अगर पुलिस की कोशिश कामयाब होने से पहले दूसरी लड़की को कोई भी नुकसान पहुंचता है तो उसके लिए सीधे सीधे पंजाब पुलिस ही जिम्मेदार होगी।
यह भी पढ़ें:
कमल काैर भाभी मर्डर पर भड़के मीका सिंह: दो निहंगों ने एक लड़की को मार दिया... क्या ये गर्व की बात है?