झोटा के पिता की पंजाब के लोगों से अपील
मानसा में मेडिकल संचालक द्वारा गोलियां मारकर हत्या किए गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा की अंतिम अरदास रविवार को तख़्त दमदमा साहिब तलवंडी साबो में हुई । इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। झोटा के पिता ने अंतिम अरदास में पंजाब के लोगों से राजनीतिक अपील करते हुए का कि इस बार आप को वोट ना दें ये मेरे बेटे के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
पढ़ें पूरी खबर
अमृतसर में लूट गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर पुलिस ने एटीएम और बैंकों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .30 बोर की पिस्तौल, दो खिलौना पिस्तौल, दातर, किरपान, एक स्विफ्ट कार, एक एक्टिवा और चोरी की 10 बाइक बरामद की है।
पढ़ें पूरी खबर
जमीन के मालिकाना हक के लिए पानी की टंकी पर चढ़े लोग
बठिंडा जिले के गांव दयालपुरा मिर्जा में रविवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली, जब कई परिवारों के सदस्य अपनी कब्जे वाली जमीन की मालिकाना हक अपने नाम करवाने की मांग को लेकर गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव एकत्र हो गया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पढ़ें पूरी खबर
तरनतारन में गैंगस्टर नेटवर्क के पांच गुर्गे गिरफ्तार
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर संगठित आपराधिक नेटवर्क के पांच प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 अवैध पिस्तौल और 191 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी 15 से अधिक आपराधिक मामलों में कथित तौर पर शामिल रहे हैं। इनमें फिरौती के लिए गोलीबारी की घटनाएं भी शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर
अमृतपाल की पैरोल पर फंसा पेच
खडूर साहिब से सांसद और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार की रस्में 20 नवंबर तक टालने का फैसला किया है, ताकि अमृतपाल सिंह इसमें शामिल हो सके। हालांकि, उनके वकील करमवीर सिंह पन्नू ने आरोप लगाया है कि असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल प्रशासन ने अंतिम संस्कार की तारीख में बदलाव को लेकर संशोधित आवेदन स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर