फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-Pb Big News: सीबआई जांच के खिलाफ SC कोर्ट पहुंची मान सरकार, बहरीन महिला से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा

Tue, 06 Oct 2026 04:57 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

जीआरपी एएसआई पर हमले की हरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली जिम्मेवारी। बहरीन की महिला से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा। सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार । पढ़ें आज की बड़ी खबरें
 
विज्ञापन
चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में चार दिनों तक यलो अलर्ट जारी। बहरीन की महिला से दुष्कर्म मामला। अमृतसर में निहंगों ने नशा बेचने वाले युवक को पीटा। कपूरथला के मेहताबगढ़ में दो पक्षों में मारपीट। सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार। पढ़ें, चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन


Trending Videos

जीआरपी एएसआई पर हमले की तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली जिम्मेवारी
अमृतसर में जीआरपी में तैनात एएसआई सुखचैन सिंह पर हुए हमले के मामले में ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ नाम के संगठन की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। संगठन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में हमले को ‘ऑपरेशन नूर’ के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों को आगे भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।  हालांकि, संगठन की ओर से किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रेस रिलीज में पुलिसकर्मियों को लेकर धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा है। पूरी खबर पढ़ें
 

सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पंजाब के डीजीपी को लिखी गई चिट्ठी से जुड़े मामले में पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने सीएम के ओएसएडी पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से करवाने का आदेश दिया था। इसी आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत का रुख किया है। पंजाब की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की। हालांकि, सीजेआई ने आज सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि कल या परसों इस पर विचार किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें

बहरीन की महिला से दुष्कर्म मामला 
बहरीन से आई महिला के साथ दुष्कर्म मामले में बनाई गई जांच कमेटी की ओर से अपनी रिपोर्ट मंगलवार को एजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को सौंपी गई। रिपोर्ट के आधार पर धामी ने सराय के रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड में छेड़छाड़ किए जाने की बात कही है। जांच कमेटी की रिपोर्ट पर पूर्व  मैनेजर और सराय इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें

अमृतसर में निहंगों ने नशा बेचने वाले युवक को पीटा 
अमृतसर में नशा बेचने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे निहंग सिंहों ने एक युवक को पकड़कर उसकी डंडों के साथ पिटाई कर दी। इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया गया। वीडियो में दो निहंग युवक की दोनों बाजू पकड़कर उसे अपने बीच खड़ा किए हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक निहंग उसे डंडे से पीटता है, जबकि दूसरा थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। पिटाई के दौरान युवक के चीखने की आवाज भी सुनाई दे रही है। पूरी खबर पढ़ें

मेहताबगढ़ में दो पक्षों में मारपीट 
कपूरथला के मोहल्ला मेहताबगढ़ में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। परिजन घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला लेकर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्ष अस्पताल में ही फिर एक-दूसरे से उलझ गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। उपचाराधीन हरजिंदर सिंह और गुरदीप सिंह निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ ने आरोप लगाया कि वे जागरण के लिए उगराही करके वापस आ रहे थे। इसी दौरान निशांत सिंह ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की और उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन

पंजाब में चार दिनों तक यलो अलर्ट जारी 
पंजाब में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले चार दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पंजाब के 12 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें