मैड संधू हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार
पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मैड संधू पर फायरिंग की थी। वारदात के बाद वह गुजरात पहुंच गया और अलग-अलग होटलों में छिपकर रह रहा था। लोकेशन मिलने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से हत्या की साजिश, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार, फंडिंग नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय गोल्डी ढिल्लों गैंग से संभावित संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर
दिलजीत का घर समझ दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे
जालंधर के दोसांझ कलां गांव में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के घर की दीवार समझकर पड़ोसी के घर पर खालिस्तानी नारे लिखने का मामला सामने आया है। दिलजीत के पड़ोसी मुख्तियार के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे 4-5 लोग मुंह ढककर दीवार पर स्प्रे से कुछ लिख रहे थे। स्प्रे की गंध आने पर उनकी नींद खुली और उन्होंने लोगों को डांटा, जिसके बाद वे मौके से भाग गए।
पढ़ें पूरी खबर
संगरूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर दुष्कर्म का केस दर्ज
संगरूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह गागा के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़ित महिला की शिकायत और दर्ज कराए गए बयानों के आधार पर की गई है।48 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह खुद भी कांग्रेस से जुड़ी है।
पढ़ें पूरी खबर
बहरीन महिला दुष्कर्म मामले में एसआईटी गठित
बहरीन की महिला से दुष्कर्म मामले में अमरजीत चावला मामले की तत्काल और पारदर्शी जांच के लिए पंजाब सरकार ने विशेष जांच दल गठित किया है। इस संबंध में आप मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने जानकारी दी। उन्होंने कहा आनंदपुर साहिब थाने में दर्ज एक मामले की जांच के लिए पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की है।
पढ़ें पूरी खबर
अमृतसर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह गुरुवार को अमृतसर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने के बाद पहली बार श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे परगट सिंह ने गुरु घर में नतमस्तक होकर अरदास की और जिम्मेदारी मिलने के लिए शुकराना किया। उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ लीडरशिप और पार्टी के कई नेता भी इस दौरान साथ रहे।
पढ़ें पूरी खबर
पीरमुछल्ला में मिला सिर कटा शव
जीरकपुर में पीरमुछल्ला के डंपिंग ग्राउंड के पास स्थित नेचर पार्क में गुरुवार सुबह एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सैर करने पहुंचे लोगों ने पार्क में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ढकोली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
पढ़ें पूरी खबर