फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Election: मोगा के गांव चाक किशना ने सर्वसम्मति से चुना सरपंच, 24 साल के लाॅ स्टूडेंट को दी कमान

Sat, 28 Sep 2024 10:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

परमपाल सिंह की माता सुखबिंदर कौर पिछले 5 साल सरपंच रह चुकी हैं। उनके कामकाज को देखते हुए गांव के लोगों ने परमपाल सिंह को सरपंच चुना है। परमपाल लॉ के छात्र हैं। उनका कहना है कि लोगों ने जो जिम्मेदारी दी है उसे वह बाखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन
चक किशना में सर्वसम्मति से चुने गए सरपंच - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पंचायत चुनाव 15 अक्तूबर को होंगे। शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मोगा के कस्बा धर्मकोट के गांव चाक किशना और ग्राम पंचायत रसूलपुर के लोगों ने सर्वसम्मति से 24 वर्षीय युवक परमपाल सिंह बुट्टर को सरपंच बनाया गया।
विज्ञापन


ये मोगा जिले का पहला गांव है जिसमें सरपंच चुना गया है। परमपाल सिंह की माता सुखबिंदर कौर पिछले 5 साल सरपंच रह चुकी हैं। उनके कामकाज को देखते हुए गांव के लोगों ने परमपाल सिंह को सरपंच चुना है। परमपाल लॉ के छात्र हैं। उनका कहना है कि लोगों ने जो जिम्मेदारी दी है उसे वह बाखूबी निभाएंगे। साथ ही गांव में विकास कार्य को और भी आगे लेकर जाएंगे। नौजवानों के लिए खेल के ग्राउंड और स्टेडियम बनाएंगे और गांव में जो पीने का खराब पानी है, जिससे कैंसर की बीमारी बढ़ रही है, उसके लिए कुछ जयादा बोर करके साफ पानी लोगों तक पहुंचाएंगे और लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें