फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भारत-पाक बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी, एक दिन पहले ढेर किया था घुसपैठिया

Wed, 03 Jul 2024 09:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी युवक को पकड़ा है। इससे पहले मंगलवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी को मार गिराया था।
विज्ञापन
बॉर्डर पर पकड़ा गया पाकिस्तानी युवक। - फोटो : बीएसएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) नाकाम कर रही है। सरहद पर तैनात बीएसएफ के जवानों की मुस्तैदी के चलते सीमा पार से घुसपैठ की तमाम कोशिशें नाकाम की जा रही हैं। मंगलवार रात बीएसएफ के जवानों ने एक पाक घुसपैठिया मार गिराया था। वहीं दूसरे दिन बुधवार को एक बार फिर से एक पाकिस्तानी युवक बॉर्डर से भारत की तरफ घुसते हुए पकड़ा गया है। युवक को हुसैनीवाला बॉर्डर से घुसपैठ करते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बुधवार सुबह के समय बीएसएफ को भारतीय सीमा में घुसपैठ संबंधी पता चला। जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और आईबी और सीमा सुरक्षा बाड़ के बीच देखे गए संदिग्ध व्यक्ति को चुनौती दी। जैसे ही, संदिग्ध ने आईबी की ओर भागने की कोशिश की बीएसएफ ने उसे पकड़ लिया। 

पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक का पाकिस्तानी नागरिक होने का पता चला है। वह किशोर है और उसे फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती गांव पल्ला मेघा से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा है। 
विज्ञापन


आईबी पार करने के उसके इरादे या मकसद के बारे में जानने के लिए बीएसएफ और अन्य सहयोगी एजेंसियों की पूछताछ की जा रही है। बीएसएफ जवानों ने मंगलवार को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें