पंजाब की नई सरकार तय हो गई है। 10 मंत्रियों की शपथ के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी टीम बना ली। इस टीम में युवाओं को तरजीह मिली है। कैबिनेट की औसत उम्र 46.9 साल है। जो देश के सबसे युवा मंत्रिमंडल में से एक में शामिल हैं। 2013 में जब दिल्ली में आप की सरकार बनी थी तो देश ने अब तक की सबसे युवा कैबिनेट देखी थी। उस कैबिनेट की औसत उम्र महज 41 साल थी। भगवंत मान की कैबिनेट में 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल सबसे बुजुर्ग हैं। बाकी सभी मंत्रियों की उम्र 56 साल या उससे कम है। आइये इन मंत्रियों को बारे में जानते हैं…
मान कैबिनेट की आठ खास बातें
सबसे अमीर: ब्रह्म शंकर जिंपा सबसे अमीर मंत्री हैं। जिंपा के पास 8.56 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
सबसे गरीब: लाल चन्द मान कैबिनेट के सबसे गरीब मंत्री हैं। उनके पास केवल 6.19 लाख की संपत्ति है।
सबसे युवा: 31 साल के हरजोत सिंह बैंस मान कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं।
सबसे बुजुर्ग: 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल कैबिनेट के सबसे उम्रदराज मंत्री हैं।
सबसे ज्यादा केस: बरनाला से जीते गुरमीत सिंह मीत हेयर पर मान कैबिनेट के सबसे दागी मंत्री हैं। मीत हेयर पर पांच आपराधिक मामले चल रहे हैं।
महिला मंत्री: डॉक्टर बलजीत कौर भगवंत मान कैबिनेट की अकेली महिला मंत्री हैं।
पूर्व नौकरशाह: हरभजन सिंह ईटीओ राजनीति में आने से पहले नौकरशाह थे। आबकारी अधिकारी रहे हरभजन 2017 में राजनीति में आए।
दूसरी बार विधायक बने: मान कैबिनेट में दो मंत्री ऐसे हैं जो दूसरी बार विधायक बने हैं। इनमें बरनाला से जीते मीत हेयर और नेता प्रतिपक्ष रहे हरपाल चीमा शामिल हैं।
भगवंत मान के कैबिनेट में ये नाम शामिल।
- फोटो : अमर उजाला/सोनू कुमार

भगवंत मान करोड़पति हैं। हालांकि, उनके छह मंत्रियों के पास उनसे ज्यादा संपत्ति है।
- फोटो : अमर उजाला
भगवंत मान 2011 में राजनीति में आने से पहले मशहूर कॉमेडियन थे। 2011 में पंजाब पीपुल्स पार्टी में शामिल हुए और राजनीति में कदम रखा। 2014 में आप में शामिल हुए और लोकसभा चुनाव लड़ा। चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने।
हरपाल चीमा पंजाब में आम आदमी पार्टी का दलित चेहरा हैं।
- फोटो : अमर उजाला
दिड़बा से लगातार दूसरी बार विधायक बने चीमा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रहे हैं। पेशे से वकील चीमा आम आदमी पार्टी के साथ शुरू ही जुड़े रहे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान डॉक्टर कौर मरीजों का इलाज करके चर्चा में आई थीं।
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. बलजीत पूर्व आप सांसद साधु सिंह की बेटी हैं। साधु सिंह 2014 में फरीदकोट से आप के टिकट पर जीते थे। बलजीत कौर इकलौती महिला मंत्री हैं। बलजीत पेशे से डॉक्टर हैं और 18 साल तक सरकारी अस्पताल में इन्होंने मरीजों का इलाज किया है। आम आदमी पार्टी से टिकट मिलते ही उन्होंने चिकित्सक पद से इस्तीफा दे दिया था और पहली बार में ही चुनाव जीत गईं। डॉ. बलजीत के पति भी सरकारी सेवा में हैं। वह एक्सइएन के पद पर तैनात हैं।
हरभजन सिंह 2017 में जंडीयाला से चुनाव लड़ चुके हैं।
- फोटो : अमर उजाला
हरभजन सिंह जंडियाला से विधायक हैं। वे 2012 में ईटीओ बने थे और 2017 में स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। 2017 में जंडियाला विधानसभा से ही चुनाव लड़े हरभजन तीसरे नंबर पर रहे थे।
विजय सिंगला की पत्नी भी पेशे से चिकित्सक हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मानसा से विधायक बने डॉ. सिंगला ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को मात दी है। सिंगला मान कैबिनेट के तीसरे सबसे अमीर मंत्री हैं। उनके पास 6.48 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
मान कैबिनेट के सबसे गरीब मंत्री हैं लाल चन्द।
- फोटो : अमर उजाला
लाल चंद भोआ से विधायक का चुनाव जीते हैं। वे समाजसेवी हैं और पहली बार ही चुनाव जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता जोगिंदर पाल को मात दी थी।
गुरमीत पर पांच आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मीत हेयर लगातार दूसरी बार बरनाला से विधायक बने हैं। वे बीटेक के बाद दिल्ली आईएएस की तैयारी करने गए थे। वहीं अन्ना हजारे आंदोलन से जुड़े और बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मीत हेयर भगवंत मान के सबसे करीबी विधायकों में से एक हैं।
मान कैबिनेट के दूसरे सबसे अमीर मंत्री हैं लालजीत सिंह भुल्लर।
- फोटो : अमर उजाला
भुल्लर ने पट्टी से आदेश प्रताप सिंह कैरों को मात दी थी। कैरों प्रकाश सिंह बादल के दामाद हैं। पट्टी की अनाज मंडी में आढ़त का काम करने वाले लालजीत सिंह भुल्लर किसी समय कैरों के करीबी होते थे।
कुलदीप सिंह धालीवाल मान कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे दो मंत्रियों में शामिल हैं।
- फोटो : अमर उजाला
अजनाला से विधायक बने कुलदीप सिंह धालीवाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। वे बागवानी करते हैं। धालीवाल अपने गांव में हाशिम शाह मेला आयोजित करवाते रहते थे। उसमें पूरे पंजाब से कलाकार हिस्सा लेते थे। सात साल पहले वे आप से जुड़े थे।
ब्रह्म शंकर जिंपा मान कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं।
- फोटो : अमर उजाला।
ब्रह्म शंकर जिंपा का अपना बिजनेस है। वे छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े हुए हैं। वे 25 साल पार्षद रह चुके हैं।
हरजोत सिंह बैंस मान कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं।
- फोटो : अमर उजाला
श्री आनंदपुर साहिब से हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह को मात दी थी। लंदन से पढ़े हरजोत सिंह वकील हैं। पिछली बार वे साहनेवाल से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। आम आदमी पार्टी की यूथ विंग के प्रधान भी हैं।