फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बिक रहा गो मांस: नामी यूनिवर्सिटी के पास दुकान पर गो रक्षा दल ने मारा छापा, 30 डिब्बे बीफ के मिले

Wed, 02 Oct 2024 03:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (कपूरथला)

सार

पंजाब के फगवाड़ा में एक दुकान पर गो मांस बेचा जा रहा था। गो रक्षा दल के सदस्यों ने दुकान पर छापा मारा और दुकानदार को बीफ बेचते हुए पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर दुकान को सील कर दिया है।
विज्ञापन
गो मांस बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में गो मांस (बीफ) की बिक्री हो रही है। गो रक्षा दल के सदस्यों ने गो मांस की बिक्री का खुलासा करने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया है, जिसमें यह खुलासा हुआ है कि दुकान में बंद डिब्बों में गो मांस की बिक्री हो रही है। 

विज्ञापन


पंजाब के फगवाड़ा में एक दुकान पर गो मांस बेचने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। फगवाड़ा के गांव महेड़ू के लॉ गेट क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे  गो मांस बिकने की जानकारी मिलने पर गो रक्षा दल के सदस्यों के स्टिंग ऑपरेशन किया। स्टिंग ऑपरेशन के दौरान एक स्टोर मालिक गो मांस बेचता पकड़ा गया है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकान सील कर दी है। 

विज्ञापन


गो रक्षा दल के सदस्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के लॉ गेट क्षेत्र में सोशल ट्रेंड्स नाम के एक स्टोर में डिब्बा बंद गो मांस बेचा जा रहा है। इस सूचना के बाद उन्होंने अपने अन्य सदस्यों को इस स्टोर में भेजा और स्टिंग ऑपरेशन किया। जब दुकानदार से डिब्बा खरीदा गया तो उसने कोई भी बिल नहीं दिया। इस स्टोर में 25 से 30 डब्बे गो मांस के बरामद किए गए हैं, जिनमें पर बाकायदा तौर पर गो माता की फोटो लगी है और डिब्बे पर बीफ लिखा हुआ है। 
विज्ञापन


गो रक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि देश में गो मांस बेचने पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके फगवाड़ा पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे यूनिवर्सिटी के पास सरेआम बीफ बेचा जा रहा है, जबकि चहेड़ू पुलिस की तरफ से समय-समय पर उक्त क्षेत्र में स्थित दुकानों व पीजी की चेकिंग की जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार व प्रशासन को हिंदुओं की भावनाओं से कोई मतलब नहीं है। आरोपी स्टोर मालिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है और स्टोर को सील कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें