फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या का प्रयास, केस दर्ज

Wed, 23 Dec 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चक्क फतह सिंह वाला में नशा करने के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति ने अपनी मां से मिलकर अपनी ही पत्नी का गला घोंट कर हत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पत्नी के शोर मचाने पर मां-बेटा दोनों मौके से फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने बेहोशी की हालत में पीड़ित महिला मनजीत कौर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


नथाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पति गुरमीत सिंह और उसकी मां कुलवीर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी पति को काबू कर लिया है।

थाना नथाना के एसआई हरनेक सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को गुरमीत सिंह ने अपनी पत्नी मनजीत कौर से नशा करने को पैसों की मांग की थी।

उसने अपने पति को पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसके पति व सास कुलवीर कौर ने उसका गला घोटकर व मुंह में जहरीली गोलियां डालकर उसे मारने की कोशिश की।
विज्ञापन



वहीं महिला की ओर से शोर मचाने पर दोनों मां बेटा मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें