फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में युवक की हत्या: तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट, 20 दिन पहले जेल से हुआ था रिहा

Fri, 02 Sep 2022 06:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एसीपी मनिंदर सिंह ने बताया कि लक्की व उसके कुछ साथियों की पहचान के बाद गिरफ्तारी की खातिर दबिश दी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से बाकी हमलावरों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में तरनतारन रोड स्थित खालसा नगर में कुछ लोगों ने शुक्रवार सुबह तेजधार हथियारों से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। मारपीट के मामले में बंद यह युवक हाल ही में जमानत पर रिहा होकर घर आया था। पुलिस ने इस मामले में करीब 12 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


एसीपी मनिंदर सिंह ने कहा कि मामले में कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। तरनतारन रोड स्थित खालसा नगर के रहने वाले मन्नू ने बताया कि वे मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। उसने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले इलाके का लक्की नाम का युवक उसकी छोटी बहन को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ भगाकर राजस्थान ले गया। 

कुछ दिनों बाद लक्की और उसकी बहन वापस लौट आए और आरोपी ने उसकी बहन के साथ शादी करने से मना कर दिया। आरोपी की बातों से आहत उसकी बहन ने तब जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लक्की इस बात से उनके परिवार के साथ रंजिश रखने लगा। 
विज्ञापन


आरोपी ने उसके भाई शिव को मारपीट के झूठे केस में फंसा दिया। पुलिस ने शिव को गिरफ्तार कर लिया और करीब 15-20 दिन पहले ही जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा होकर घर आया था। शुक्रवार सुबह उसका भाई शिव घर के लिए कुछ सामान लेने बाजार गया तो लक्की ने 15-20 साथियों के साथ मिलकर उस (शिव) पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

इसकी जानकारी मिलते ही वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर हालत में जख्मी शिव को गुरु नानक देव अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। एसीपी मनिंदर सिंह ने बताया कि लक्की व उसके कुछ साथियों की पहचान के बाद गिरफ्तारी की खातिर दबिश दी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से बाकी हमलावरों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें