फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: युवक की अमेरिका में सड़क हादसे के दौरान मौत परिजनों ने बेटे का शव जल्दी भारत लाने की मांग की

Sun, 10 Sep 2023 05:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। कस्बा पुराना शाला के गांव बहादुर के युवक जगजोत सिंह (30) पुत्र जोगिंदर सिंह की अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के पिता जोगिंदर सिंह ने बातचीत में बताया कि उन्होंने जमीन पर कर्ज लेकर बेटे जगजोत सिंह को 2017 में अमेरिका भेजा था। वह न्यूयॉर्क-कैलिफोर्निया रूट पर ट्रक चलाने का काम करता था।
28 अगस्त को जगजोत सिंह लॉस एजेंलिस में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और 7 सितंबर को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी वहां मौजूद रिश्तेदारों से मिली, जिसके बाद पूरा परिवार शोक में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतक जगजोत सिंह की शादी 2012 में गुरमीत कौर निवासी घरोटा के साथ हुई थी। मृतक जगजोत सिंह अपने पीछे दो बेटे छोड़ गया है। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके बेटे जगजोत सिंह का शव जल्द भारत लाया जाए, ताकि परिवार उसका अंतिम संस्कार कर सके। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोग और रिश्तेदार बड़ी संख्या में मृतक के परिवार से दुख बांटने पहुंच रहे हैं। मृतक के परिवार ने मांग की है कि अगर उनके बेटे जगजोत सिंह का शव भारत लाने में देरी हो रही है तो उसकी पत्नी और बेटों को अमेरिका भेजा जाए, ताकि वे आखिरी बार जगजोत का चेहरा देख सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें