फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: खासा शराब फैक्टरी पर एक्साइज कमिश्नर का छापा, तीन काबू

Fri, 08 Sep 2023 09:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
132 बोतलें ली कब्जे में, विदेशी ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेचते थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। पंजाब एक्साइज विभाग के कमिश्नर वरुण रूजम ने एक सूचना के आधार पर अपनी टीम के साथ अमृतसर में खासा शराब फैक्टरी पर दबिश दी। इस फैक्टरी के कर्मचारी गैंग बनाकर शराब की कालाबाजारी करते हुए सरकारी रेवेन्यू को चूना लगा रहे थे। कर्मचारी फैक्टरी के अंदर से शराब चुराते थे और उसे महंगे ब्रांड वाली बोतलों में भर कर राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे।

मौके पर ही पुलिस पार्टी ने इस अवैध धंधे में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें खासा फैक्टरी का सिक्योरिटी गार्ड जसपाल सिंह और सुल्तानविंड रोड निवासी राजबीर सिंह और यूपी निवासी शिवम राठौर शामिल हैं। पुलिस और एक्साइज विभाग ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना घरिंडा में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड ने अन्य लोगों के साथ मिलकर फैक्टरी से शराब चुराई और उसे अलग-अलग महंगे लेबल वाले ब्रांड के कंटेनर में बोतलबंद कर दिया। विभाग ने कार्रवाई करते हुए विदेशी व महंगी शराब की 132 बोतलें भी आरोपियों से बरामद की हैं, जिनमें बैच नंबर और तारीख नहीं थी। पंजाब में इस समय विवाह शादियों और त्योहारों का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में विदेशी शराब की मांग भी बढ़नी शुरू हो जाती है। इस गैंग ने इसी का फायदा उठाकर कालाबाजारी का काम शुरू कर दिया। इसके तहत इन लोगों ने सस्ती शराब चुरा ली और इसे महंगे ब्रांड की बोतलों में भर कर बेचना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें