फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच अमृतसर में दो स्वाइन फ्लू के मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना के बाद अब गुरु नगरी में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। अमृतसर में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों के मिलने की बात सामने आई है, लेकिन इनमें से कोई भी मरीज सरकारी अस्पताल में दाखिल नहीं है। 61 वर्षीय एक व्यक्ति निजी अस्पताल में उपचाराधीन है, दूसरा मरीज 60 वर्षीय महिला रंजीत एवेन्यू की है। इसका पता चलते ही सिविल सर्जन ने सभी ब्लाक के सीनियर मेडिकल अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों का कोविड टेस्ट करवाए जाने के साथ ही स्वाइन फ्लू का टेस्ट भी करवाया जाए।
विज्ञापन

हालांकि सेहत विभाग की ओर से इनका डाटा जारी नहीं किया जा रहा है। इन मरीजों के कांटेक्ट की भी पहचान नहीं की जा रही। इस बीच सामने आया कि शहर के एक निजी अस्पताल ने अपने यहां दाखिल पांच मरीजों के सैंपल जांच के लिए सरकारी मेडिकल कालेज भेजे हैं। पहले इन मरीजों का कोविड टेस्ट किया गया और कोविड की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इनके स्वाइन फ्लू का सैंपल लिए गए हैं।
शहर में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की बात सामने आने के तुरंत बाद सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह ने जिले के सभी ब्लाक मेडिकल अधिकारियों के नाम हिदायत जारी कर दी। जिसमें कहा गया है कि जब कोई भी खांसी, बुखार या जुकाम का मरीज स्वास्थ्य केंद्र में आता ह, तो उसका कोविड टेस्ट करवाने के अलावा स्वाइन फ्लू का टेस्ट भी जरूर करवाया जाए। वहीं दूसरी तरफ डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा ने भी मामले में सिविल सर्जन से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें