संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। इस्लामाबाद थानाक्षेत्र के चौक में शुक्रवार शाम पैसों के विवाद में दो दुकानदार भिड़ गए। इस दौरान एक दुकानदार ने हवाई फायर कर दिया। एसीपी सरबजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज ली जा रही है।
हरीपुरा निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि सन्नी इस्लामाबाद में उनकी चिकन की दुकान है। उन्होंने कुछ पैसे सन्नी को उधार दिए थे। कई बार पैसे मांगने के बाद भी सन्नी ने नहीं लौटाए। शुक्रवार को वह अपने तीन साथियों के साथ सन्नी के पास पैसे लेने पहुंचे थे। इस बीच सन्नी ने पहले उनके साथ गाली गलौज की और फिर हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान ही सन्नी ने हवाई फायर किया और फरार हो गया।