फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने दी बांसल स्वीट्स और खंड व्यापारी पर दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। आयकर विभाग के इंवेस्टिगेशन विंग की करीब आधा दर्जन टीमों ने वीरवार को अमृतसर की प्रसिद्ध मिठाई शॉप बांसल स्वीट्स और मिश्री बाजार स्थित अवतार सिंह राजपाल चीनी (खंड) व्यापारी पर दबिश दी। विभाग के संयुक्त डायरेक्टर के नेतृत्व में यह दबिश सुबह करीब 7.30 बजे शुरू हुई, जो समाचार लिखे जाने तक लगातार जारी थी।
बताया जा रहा है कि बांसल स्वीट्स और चीनी व्यापारी की आयकर की रिटर्न में कुछ गड़बड़ियां थी। इसके बाद विभाग के इंवेस्टिगेशन विंग के अधिकारियों ने इन दोनों फर्मों पर पहले सर्वे किया और वीरवार सुबह करीब 7.30 से 8 बजे के बीच दोनों संस्थानों पर दबिश दे दी। आयकर विभाग अमृतसर और जालंधर के इंवेस्टिगेशन विंग की करीब दो दर्जन गाड़ियां दबिश करने पहुंची। बताया जा रहा है कि यह दबिश इंवेस्टिगेशन विंग के संयुक्त डायरेक्टर जतिंदर गर्ग की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक मिश्री बाजार स्थित चीनी व्यापारी के दफ्तर के सामने सुबह करीब 7.50 बजे सफेद रंग की जालंधर नंबर की 5 गाड़ियां रुकी, तो वहां हड़कंप मच गया। इसी तरह 4-5 गाड़ियां बांसल स्वीट्स के बाहर आकर रुकी तो वहां दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। इन दोनों संस्थानों के अलावा दोनों संस्थानों के मालिकों की रिहायश पर भी आयकर की दबिश दी गई। आयकर विभाग के अधिकारियों के अलावा महिला पुलिस कर्मचारी भी इस दबिश का हिस्सा थे, जो लगातार दुकानों, दफ्तरों तथा घरों के अंदर तलाशी करते रहे।
- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें