फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में किसान मोर्चे के दौरान शिरोमणि कमेटी देगी जरूरी सेवाएं : बीबी जागीर कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीपीसी प्रधान बीबी जागरी कौर ने बुधवार को मीडिया के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ संघर्षशील किसानों की ओर से हाल ही में करनाल में लगाए गए मोर्चे के दौरान शिरोमणि कमेटी लंगर व अन्य जरूरी सेवाएं देगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिल्ली के बाद करनाल में किसान मोर्चे की ओर से किए जा रहे संघर्ष में शिरोमणि कमेटी पूरी तरह से सहयोगी है। इस संबंधी शिरोमणि कमेटी के उप दफ्तर कुरुक्षेत्र और हरियाणा राज्य के गुरुद्वारों साहिब के मैनेजरों को तुरंत प्रभाव से कार्यशील होने को कहा गया है। इसके अलावा हरियाणा के साथ लगती सीमा के नजदीकी गुरुद्वारों से भी अमला भेजा जाएगा।
बीबी जागीर कौर ने कहा कि किसानों को लंगर, चाय और रहने के प्रबंध करके दिए जाएंगे। इस पूरे काम की निगरानी शिरोमणि कमेटी के सदस्य और सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात उन्हें जानकारी मिली थी कि धरने के दौरान किसानों को लंगर और पानी की बहुत जरूरत है, जिसके लिए उन्होंने तुरंत शिरोमणि कमेटी के प्रबंध के तहत तीन गुरुद्वारा साहिबान के मैनेजरों की ड्यूटियां लगाते हुए प्रबंध करने की हिदायतें जारी की थी। उन्होंने बताया कि सुबह से ही धरने वाली जगह पर लंगर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस मौके पर पंथ की आगू संस्था शिरोमणि कमेटी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिरोमणि कमेटी की ओर से जरूरी सेवाएं किसानों को दी गई थी और अब करनाल में भी किसानों के साथ खड़े होने के लिए शिरोमणि कमेटी वचनबद्ध है।
इस दौरान शिरोमणि कमेटी ने कहा कि प्रधानमंत्री यह बताएं कि केंद्र सरकार की जिद देश के हित में है क्या। उन्होंने कहा कि बिना कारण जिद भारत सरकार को शोभा नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें