फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में कांग्रेसियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 19 Jun 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी वर्कर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मुक्तेश्वर धाम को बचाने के  लिए लगाए गए धरने के मामले में कांग्रेसियों पर दर्ज किए गए पर्चों के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने विश्वकर्मा मंदिर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इसके अलावा सीएम, डिप्टी स्पीकर बब्बू व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। 
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई पंजाब कांग्रेस सचिव विनय महाजन ने की। इस दौरान महाजन ने कहा कि  मुक्तेश्वर धाम को बचाने के लिए लगाए गए धरने को डिप्टी स्पीकर व हल्का विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने राजनीतिक रंग देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज दबाने के लिए कांग्रेस नेताओं व वर्करों पर पर्चे दर्ज किए गए है। कांग्रेसी किसी भी प्रकार के पर्चों से डरने वाले नहीं। 

उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर धाम हिंदुओं का पवित्र स्थल है और इसे बचाने के लिए काफी संख्या में लोग माधोपुर में इकट्ठे हुए थे। इस आंदोलन को दबाने के लिए विधायक के इशारे पर सुजानपुर थाना पुलिस ने उनके अलावा पूर्व विधायक अशोक शर्मा, कार्तिक वडैहरा, रमेश टोला, साहब सिंह साबा, गुलजार सिंह समेत 23 नामजद और 35 अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज किया है।
विज्ञापन


इन लोगों पर राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत कई धाराएं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अपने इस पवित्र स्थान को बचाने के लिए जनता कोई भी लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि वह न तो जमानत लेंगे तथा न ही पर्चा रद्द कराने के लिए कोई प्रयास करेंगे। पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनते ही हिसाब लिया जाएगा और कांग्रेसी वर्करों पर दर्ज झूठे पर्चे रद्व किए जाएंगे।

इस मौके पर ब्लाक प्रधान ओंकार सिंह, सरपंच सोम राज, सरपंच बलवंत राज, समिति सदस्य खजान चंद, बलवीर सिंह, सुरेश महाजन राजू, रूप लाल, रतन शर्मा, सिटी प्रधान सुनील महाजन, सुरेश डैश, तरसेम बजाज, यूथ कांग्रेस प्रधान तोषित महाजन, गुलशन महाजन, मुरीद अली, वीरवल नाथ, सुखदेव सिंह, मास्टर रतन लाल, पार्षद रमेश कुमार, विजय कुमार, मोहन लाल, जगीर सिंह, राजेन्द्र कुमार, देव राज, पवन कुमार, प्रकाश चंद, अश्विनी कुमार, धर्म सिंह, राकेश कुमार, तिलक राज, त्रिलोक कुमार मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें