फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर : भारत की जेल से रिहाई के बाद वतन लौटे पाकिस्तानी बंदी, गलती से आ गए थे इधर

Sun, 17 Apr 2022 01:51 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर

सार

ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी स्थित जीरो लाइन पर बीएसएफ अधिकारियों ने इन दोनों बंदियों को पाक रेंजर्स के हवाले किया। फिरोजपुर जिला की पुलिस इन दोनों बंदियों को जेल से लेकर सीधे ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पहुंची थी।
 
विज्ञापन
वतन वापसी... - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की जेल से रिहाई के बाद पाकिस्तान के दो बंदी शनिवार शाम अटारी-वाघा सीमा के रास्ते वतन लौट गए। ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी स्थित जीरो लाइन पर बीएसएफ अधिकारियों ने इन दोनों बंदियों को पाक रेंजर्स के हवाले किया। फिरोजपुर जिला की पुलिस इन दोनों बंदियों को जेल से लेकर सीधे ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पहुंची थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में बेदियां कलां थानाक्षेत्र के गांव लोगर झुग्गियां का सर्वर बेग (50) साल 2016 में गैर कानूनी रूप से भारत में घुस आया था। बीएसएफ ने उसे पकड़ लिया था। ममदोट थाने की पुलिस ने उसके खिलाफ पासपोर्ट एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। अदालत ने बेग को चार साल की सजा सुनाई थी।

एक अन्य मामले में 20 मई 2018 को फिरोजपुर के ममदोट थाना की पुलिस ने पाकिस्तान के जलोक इलाका के मोहम्मद आसिफ के विरुद्ध भी पासपोर्ट एक्ट में ही केस दर्ज किया था। इस पाकिस्तानी बंदी को करीब 3 साल की सजा अदालत ने सुनाई थी। दोनों पाकिस्तानी बंदियों की सजा मुकम्मल होने के बाद भारत सरकार ने आज दोनों को रिहा किया। फिरोजपुर पुलिस आज इन्हें लेकर जेसीपी अटारी पहुंची थी, जहां कस्टम और इमीग्रेशन के बाद बीएसएफ अधिकारियों ने इन्हें पाक रेंजर्स के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें