फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत माफिया ने हमलाकर एक को जख्मी किया, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेत माफिया ने हमला कर एक को जख्मी किया, गंभीर
विज्ञापन

रात के अंधेरे में जा रही रेत की ट्रालियों का वीडियो बनाना पड़ा मंहगा
किरती किसान यूनियन ने खोला मोर्चा और कहा काफूर हो रहे आप सरकार के सभी दावे
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। राजासांसी थाना अंतर्गत गांव ओठियां में रेत माफिया ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर करके धारीवाल गांव की झाड़ियों में फेंक दिया। मोबाइल फोन की लोकेशन से पता लगा युवक की पत्नी मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में पड़े अपने पति को एक प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में जहां जख्मी युवक की पत्नी ने पुलिस कमिश्नर से रेत माफिया पर लगाम लगाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, वहीं किरती किसान यूनियन ने भी इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
राजासांसी थानाक्षेत्र के गांव ओठियां की रहने वाली किरणदीप कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल की रात उनके पति गांव में सैर करने निकले थे। इस दौरान वहां से रेत की 3-4 ट्रालियों को देख उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, तो उक्त वाहनों में सवार लोगों ने बुरी तरह से उनके पति के साथ मारपीट की और गंभीर हालत में उनके गांव से दूर स्थित गांव धारीवाल की झाड़ियों में फेंक गए। यह बात उनके पति ने जख्मी हालत में उन्हें बताई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब काफी देर तक उनके पति वापस नहीं लौटे, तो उन्होंने मोबाइल फोन टावर और लोकेशन से पता लगवाया और मौके (धारीवाल गांव) पर पहुंचे और पाया कि उनके पति गंभीर रूप से जख्मी हालत में झाड़ियों में पड़े थे। इसके तुरंत बाद वे कुछ लोगों की मदद से अपने पति को एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचीं, जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किरणदीप कौर ने पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह से रेत माफिया पर लगाम लगाने और उनके पति को जख्मी करने वाले जिम्मेवार रेत माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
किरती किसान यूनियन के प्रदेश प्रेस सचिव जतिंदर सिंह छीना ने बताया कि आप सरकार के सभी दावे काफूर होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले आप पार्टी ने सत्ता में आने के बाद रेत माफिया को खत्म करने के दावे किए थे, लेकिन आज आप की सरकार के बने एक माह हो गया लेकिन आप सरकार और पूर्व की सरकारों में कोई अंतर दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन

किसान नेता छीना ने दावा किया कि पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत और राजनीतिक शरण के बिना ऐसे गैर कानूनी काम नहीं किए जा सकते। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने बहुत उम्मीदों और विश्वास े उन्हें चुना है। अब वे लोगों से किए वादों से भागें नहीं बल्कि उन्हें पूरी ईमानदारी से पूरा करें। वहीं राजासांसी थाने की पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है और घटनास्थल से आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।
- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें