फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोडा वाटर की बोतल मारकर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। दो दिन पहले बटाला के बेड़ियां मोहल्ला में घर में अकेली महिला प्रवेश सानन की हत्या करने के मामले में सोडा वाटर की होम डिलवरी करने वाला युवक ही हत्या का मुख्य आरोपी निकला है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लव कुमार निवासी सेखडियां मोहल्ला बटाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बटाला पुलिस ने बुधवार को इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और घर से लूटा गया सामान, नकद राशि और गहने भी बरामद कर लिए हैं। सोमवार को मृतक महिला के कत्ल के मामले में पुलिस ने सोडा वाटर की बोतलें सप्लाई करने वाले दो लोगों पर संदेह व्यक्त किया था। डीएसपी सिटी ललित कुमार ने बुधवार को बताया कि सोमवार को बटाला के बेड़ियां मोहल्ले में घर में अकेली प्रवेश सानन (55 )नामक महिला की किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस हत्या का कारण और यह हत्या किसने की है, इसके बारे में पता नही लग पा रहा था।
डीएसपी सिटी ललित कुमार ने बताया कि हत्या के इस इस मामले में पुलिस की टीम में शामिल थाना सिटी के एसएचओ सुखइंदर सिंह ने जांच पड़ताल की तो पता चला सोडा वाटर भरने वाला लव कुमार नामी युवक पहले भी इस घर में सोडा वाटर की बोतलें सप्लाई करने के लिए आता था। सोमवार को घर की मालकिन प्रवेश सानन घर में अकेली थी। लव कुमार अपने अन्य साथी के साथ मिलकर घर में सोडा की बोतलों की डिलवरी करने पहुंचा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लूट की नीयत से आरोपी ने महिला प्रवेश सानन के सिर में सोडा वाटर की बोतल मारकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद उक्त आरोपी घर से सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में थाना सिटी में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने उक्त आरोपी लव कुमार से एक एक्टिवा, घर से लूटे सोने के गहने, 75 हजार 600 रुपये, नकदी और एक मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी लव कुमार को कोर्ट में पेश करके रिमांड ले लिया गया है। इस आरोपी के दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो-25जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- पुलिस हिरासत में मुख्य आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें