अमृतसर। दो माह पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक को बुधवार शाम मानांवाल के पास कुछ लोगों ने गोलियां मारकर घायल कर दिया। नवविवाहिता ने उक्त वारदात के लिए अपने मायके वालों पर आरोप लगाया है। युवक को मजीठा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक जोड़ा फाटक निवासी अमृतपाल सिंह (22) एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर काम करता है। अस्पताल के बाहर मौजूद किरण की दो साल पहले अमृतपाल सिंह से मुलाकात हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। आजकल वह वह अपने पति और ससुराल परिवार के साथ रहती हैं।
विवाहिता ने बताया कि जब उसने अमृतपाल के साथ शादी करने की बात उन्होंने अपने परिवार में की तो वे उसके खिलाफ हो गए। परिवार ने घर से निकलना बंद कर दिया था।
दो महीने पहले वह किसी तरह अपने घर से भागी और अमृतपाल सिंह के साथ प्रेम विवाह कर लिया। इस शादी से खफा उसके दो भाइयों ने अमृतपाल सिंह को कई बार जान से मारने की धमकियां दीं।
बुधवार शाम वह पति के साथ ऑटो रिक्शा में मानांवाल की तरफ किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी। इस दौरान मानांवाला अस्पताल के पास उसके भाई सहित तीन युवकों ने आटो रुकवाया और उसके पति के पेट और कमर में गोली मार दी।
फोटो-