फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड मामले में बार्डर जोन के तीन सौ से ज्यादा चेहरों का करवाया मिलान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव वाले दिन शहर के बीचोंबीच चित्रा टॉकीज के पास हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने चश्मदीद को साथ लेकर 300 से ज्यादा चेहरों का मिलान करवाया। ये वो चेहरे हैं तो वारदात से पहले जमानत पर बाहर हैं। अभी तक पुलिस को इस केस में कुछ सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

रामबाग थाना पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए करीब डेढ़ हजार संदिग्धों की भी पहचान करवाई है। ये लोग घटनास्थल के आसपास होने के साथ-साथ मारे गए जगदीश नैय्यर और रिषभ को किसी न किसी तरह जानते थे। इस वारदात में बच गए दीक्षित शर्मा से भी पूछताछ की जा रही है। एसीपी अभिमन्यु राणा का कहना है कि पुलिस जल्द हत्यारों तक पहुंच जाएगी।
यह है मामला
बंबे वाला खूह निवासी दीक्षित शर्मा अपने दोस्त जगदीश नैय्यर और रिषभ के साथ 10 फरवरी 2022 को तड़के चार बजे गुरु नानक देव अस्पताल की तरफ जा रहा था। जब वे चित्रा टॉकीज के पास पहुंचे तो वहां उन्हें तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। मोटरसाइकिल लूटने के प्रयास का विरोध करने पर लुटेरों ने उन पर सूए से हमला कर दिया। इस बीच दीक्षित दूर गिर गया। लुटेरों ने उसके दोनों दोस्तों को बुरी तरह जख्मी कर दिया और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। दीक्षित ने दोस्तों को अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें