अमृतसर। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के अधिकारियों ने भारतीय क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी नागरिक को शनिवार देर रात पाक रेंजर्स को सौंप दिया। पाकिस्तानी नागरिक मुस्तान उर्फ बाबा (45) शनिवार को गलती से अमृतसर सेक्टर के रमदास इलाका में स्थित बॉर्डर ऑब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) कोट राजदा के रास्ते भारत आ गया था।
जानकारी के मुताबिक रमदास क्षेत्र में बीएसएफ की 73 बटालियन के जवान भारत-पाक सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान की ओर से एक व्यक्ति को भारतीय क्षेत्र में घुसते देखा तो उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चलता कि वह पाकिस्तान से है। जांच में उनकस मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात सामने आई है।
इसके तुरंत बाद बीएसएफ अधिकारियों ने पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग बैठक कर इसकी जानकारी दी। रेंजर्स की ओर से मुस्तान उर्फ बाबा के पाक नागरिक की पुष्टि किए जाने के बाद बीएसएफ ने देर रात उसे रेंजर्स को सौंप दिया।