फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला कैप्टन, बदली पंजाब की राजनीति: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन बस्सी को पद से हटाकर दमनदीप को बैठाया, सीएम चन्नी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Wed, 22 Sep 2021 10:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने चरनजीत सिंह चन्नी की ओर से प्राइवेट जेट में हवाई यात्रा करने पर ट्वीट कर पूछा कि क्या यह आम आदमी की सरकार के मुख्यमंत्री हैं। 
विज्ञापन
दमनदीप सिंह को ट्रस्ट के चेयरमैन का नियुक्ति पत्र सौंपते सीएम चन्नी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने अमृतसर दौरे के दौरान कैप्टन के खासमखास कहे जाने वाले इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी को उनके पद से हटाया दिया है। इसके बाद उन्होंने खुद ही वार्ड नंबर 26 के पार्षद दमनदीप सिंह को ट्रस्ट के चेयरमैन का नियुक्ति पत्र सौंप दिया। दमनदीप सिंह ने मुख्यमंत्री चन्नी से नियुक्ति पत्र लेने के बाद सबसे पहले नवजोत सिंह सिद्धू के पावों को हाथ लगाया और मुख्यमंत्री के पांव छुए। 

विज्ञापन


बस्सी ने कहा, करवा लें किसी भी स्तर की जांच
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी को हटाकर उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जांच करवाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे पाक साफ हैं और जांच करवाने की बात है तो किसी भी स्तर पर यह करवा लें। शहर के विकास करवाए जाने के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू के हलके को अनदेखा किए जाने के सवाल पर बस्सी ने कहा कि सिद्धू साहिब के हलके के प्रत्येक वार्ड में 2 से 3 करोड़ रुपये के विकास काम करवाए।  

महिला आयोग की चेयरपर्सन के भी बदले सुर
चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पंजाब की महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी के भी सुर बदल गए। कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम रहते हुए चन्नी के खिलाफ 2018 में मीटू मामले में तीखे तेवर दिखाने वाली और मामले में चन्नी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर अनशन की धमकी देने वाली महिला आयोग की चेयरपर्सन गुलाटी ने तब तो चन्नी से इस्तीफा मांगते हुए सोनिया गांधी से चन्नी को पद से हटाने तक को कह दिया था। जब पत्रकारों ने इसे लेकर उनसे यह सवाल किया तो उन्होंने इसे फालतू का सवाल बताते हुए किनारा कर लिया।
विज्ञापन


सीएम की हवाई यात्रा पर किया ट्वीट
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने चरनजीत सिंह चन्नी की ओर से प्राइवेट जेट में हवाई यात्रा करने पर ट्वीट कर पूछा कि क्या यह आम आदमी की सरकार के मुख्यमंत्री हैं। ठुकराल ने कहा कि जब 5 सीटर सरकारी चॉपर उड़ान के लिए तैयार था, तो 4 लोगों के लिए 16 सीटर प्राइवेट जेट मंगवाने की क्या जरूरत पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें