किसानों की मांग है कि सरकार वादे के अनुसार बासमती के ऊपर एमएसपी का एलान करे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को पहले लालच देकर बासमती की खेती करवाई थी परंतु अब फसल पकने के बाद किसानों को वाजिब रेट नहीं मिल रहा है।
बासमती का रेट काम मिलने के खिलाफ शनिवार को किसानों ने अमृतसर में एक रोष मार्च निकाला। इस दौरान किसानों की ओर से महानगर के अलग-अलग चौक चौराहों में बासमती की फसल फेंक कर रोष जताया गया।
किसानों की मांग है कि सरकार वादे के अनुसार बासमती के ऊपर एमएसपी का एलान करे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को पहले लालच देकर बासमती की खेती करवाई थी परंतु अब फसल पकने के बाद किसानों को वाजिब रेट नहीं मिल रहा है। इसके चलते किसानों की ओर से डीसी कार्यालय अमृतसर के बाहर रोष प्रदर्शन भी किया गया।