फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, एक माह बाद एक फोटो ने खोला राज

Fri, 24 Sep 2021 01:26 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में एक महीने पहले हुए व्यक्ति की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में मेहता थाना पुलिस ने एक माह पहले हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को सीसीटीवी की फुटेज और फोटो में मृतक के गले पर मिले रस्सी के निशान के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में दिखा वायुसेना का शौर्य: सुखना लेक के ऊपर गरजे राफेल व चिनूक, मौसम के कारण नहीं उड़े सूर्यकिरण

मेहता थाना के प्रभारी मुख्तियार सिंह ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मेहता निवासी प्रीतम सिंह की पत्नी राज कौर ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा उनके साथ रहता है, जबकि गुलजीत सिंह (37) पत्नी के साथ रहता है। उनकी बहू बलजीत कौर के जंडियाला गुरु के गांव रसूलपुर कलां के इंद्रजीत सिंह से प्रेम संबंध थे। इसका पता चलने पर उनका बेटा इंद्रजीत सिंह को घर आने से रोकता था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त की शाम करीब पांच बजे उन्होंने अपने बड़े बेटे को देखा जो बेसुध पड़ा था। उसकी मौत हो जाने पर अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में उन्हें फोटो मिले, जिसमें उन्होंने पाया कि जब गुलजीत का स्नान करवाया जा रहा था तो उसके गले में रस्सी के निशान थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर के नए खुलासे: कहा- तीन हफ्ते पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी, सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारूंगा

थाना प्रभारी मुख्तियार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद मृतक के घर के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें सामने आया कि इंद्रजीत सिंह घटना के वक्त वहां से निकल रहा था। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें