फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कनाडा में तरनतारन के दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, कार से बर्फ हटाते समय की फायरिंग

Sat, 07 Dec 2024 08:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

जिस वक्त दोनों भाइयों पर हमला हुआ, दोनों कार के ऊपर से बर्फ हटा रहे थे। हमले में प्रितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रितपाल छह माह पहले ही कनाडा गया था।
विज्ञापन
Firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन के गांव नंदपुर निवासी दो भाइयों को कनाडा के ब्रैम्पटन में हमलावरों ने गोली मार दी। एक की मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है। सरबजीत सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा खुशवंत पाल सिंह ब्रैम्पटन में काफी समय से रह रहा था और छोटा बेटा प्रितपाल छह महीने पहले ही गया था। शुक्रवार को उन्हें फोन पर घटना की फोन पर जानकारी मिली। 
विज्ञापन


जिस वक्त दोनों भाइयों पर हमला हुआ, दोनों कार के ऊपर से बर्फ हटा रहे थे। हमले में प्रितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सरबजीत ने बताया कि जिस मकान में दोनों भाई किराये पर रहते थे, उनके मालिक से बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। मकान मालिक तो घर छोड़कर परिवार समेत कहीं चला गया लेकिन बदमाशों ने उनके बेटों पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके बेटे का शव जल्द भारत लाने में उनकी मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें