फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में हथियारों सहित दो काबू, चार फरार

Tue, 11 Oct 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
थाना भिखीविंड की पुलिस ने मुठभेड़ में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। चार लोग मौके पर भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपियों से हथियार बरामद हुए है। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि एसआई अवतार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सोमवार की रात स्पेशल नाकाबंदी पुल नहर कच्चा-पक्का पर की थी। इस दौरान भिखीविंड साइड से सफेद रंग की एक इनोवा गाड़ी आई।

पुलिस के रुकने का इशारा करने पर चालक ने गाड़ी रोकने की बजाए स्पीड बढ़ा दी। इससे गाड़ी बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई। एसआई अवतार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित आगे हुए तो गाड़ी से 6 युवक उतरकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दो लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन


दोनों ने अपनी पहचान गुरदित सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह और सागर पुत्र मेजर सिंह के रूप में बताई। चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठारप भागने में कामयाब हो गए।

 एसएसपी. मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गुरदित से देसी पिस्तौल मैगजीन वाला व एक कारतूस और सागर से एक देसी पिस्तौल मैगजीन वाला दो कारतूस बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि फरार आरोपी अमरीक सिंह उर्फ मीका, मनजीत सिंह मीता निवासी फिरोजपुर, सुक्खा उर्फ डड्डू निवासी सतीएवाला जिला सदर फिरोजपुर, अजय कुमार काला निवासी फिरोजपुर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें