फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाने के गेट पर लटकती मिली लाश

Fri, 09 Sep 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कपूरथला
विज्ञापन
कपूरथला में कारखाने के गेट पर लटकती लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी रोड पर गुरु नानक नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक कारखाने के गेट की ग्रिल पर एक व्यक्ति की झूलती हुई लाश मिली।
विज्ञापन


पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लेन-देन की वजह से जीवनलीला समाप्त करने की बात लिखी गई है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में मृतक के तीन सालों और फाइनेंसरों समेत सात लोगों का जिक्र मिला है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

एसएचओ जरनैल सिंह ने कहा कि सीसीटीवी के फुटेज में इसके मृतक के सीढ़ी ले जाने तक के फुटेज भी मिले हैं, जिसके बारे में जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप सिंह निवासी मोहल्ला प्रीत नगर गली नं. बीए 55 की लाश शुक्रवार को गुरु नानक एवेन्यू स्थित एक कारखाने के गेट से बाहर लकड़ी की सीढ़ियों के ऊपर कपड़े से मुंह ढकी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे सनमदीप के मुताबिक उसके पिता रोज सुबह सैर करने जाते थे। शुक्रवार को भी वह सैर करने गए, लेकिन घर नहीं लौटे। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता की किसी ने हत्या की हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें