अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर स्थित कस्बा टांगरा के साथ सटे गावं छज्जलवडी के पंजाब एंड सिंध बैंक से शनिवार को पांच बदमाशों हथियारों के बल पर 7 लाख 83 हजार रुपये की डकैती कर फरार हो गए हैं। जब बदमाश घटना को अंजाम दे रहे थे तो उस समय एक-दो ग्राहक भी बैंक में थे। थाना खलचियां पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना खलचियां के एसएचओ परमजीत विर्दी ने बताया की शनिवार दोपहर लुटेरे सफेद रंग की ब्रेजा गाड़ी में बैठ कर आए। एक-दो लुटेरे गाड़ी में बैठे थे। पांच लुटेरों ने मुंह में रुमाल बंधे थे। बैंक के भीतर प्रवेश करते ही इन लुटेरों ने स्टाफ को हथियारों के बल पर धमकाया। बाद में स्टाफ के सभी सदस्यों के एक जगह एकत्र कर कैशियर के पास से 7 लाख 83 हजार रुपये बैग में डाल कर ले गए।
लुटेरों की धमकी के कारण बैंक के स्टाफ सदस्यों ने उनका कोई भी विरोध नहीं किया। पुलिस ने लुटेरों की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। बैंक लूटने के बाद लुटेरे कहीं जालंधर की तरफ तो नहीं गए, इसके लिए पुलिस ढीलवा टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों को फुटे को भी खंगाल रही है।