पठानकोट में सोमवार को सर्च अभियान चलाते हुए पुलिस व स्वैट टीम।
- फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस ने सोमवार को दोपहर बाद गुज्जरों के डेरों पर े सर्च अभियान चलाया गया।
डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस सर्च अभियान में थाना मामून के थाना प्रभारी चंदन कुमार, स्वैट टीम तथा पंजाब पुलिस के लगभग 70 जवान शामिल हुए।
पुलिस टीमों ने दोपहर बाद अचानक गुज्जरों के डेरों को घेर लिया और लगभग 2 घंटे तक बारीकी से उनके घरों की तलाशी लेकर उनके पहचान पत्र देखे । इसके बाद पुलिस जवानों ने गुज्जरों के डेरों के पास स्थित आम के बाग की घेराबंदी कर वहां भी सर्च अभियान चलाया। डीएसपी सिटी गुरप्रीत तिसंह ने गुज्जर समुदाय के लोगों को आगाह किया कि वह किसी भी अज्ञात व्यक्ति को देखते ही तत्काल पुलिस को सूचित करें।
डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से शुरू ये सर्च अभियान रूटीन का हिस्सा हैं। आगामी दिनों में भी शहर में ऐसे ही सर्च अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी आतंकी घटना से निपटने के लिये पूरी तरह से सजग है। इससे पहले पुलिस ने टीसीपी मामून गेट से लेकर मामून चौक तक फ्लैग मार्च निकाला।