फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: पुलिस कर्मी ने चौकी में युवक को पीटा, पगड़ी उतारी, समझौते के लिए आए थे दोनों पक्ष 

Wed, 11 May 2022 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मंगलवार शाम एक मामले को लेकर दो पक्षों के लोग सदर थानांतर्गत विजय नगर पुलिस चौकी पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों के बीच बहस हो गई और दोनों आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
अमृतसर में पुलिस कर्मी ने युवक को पीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर की विजय नगर पुलिस चौकी में एक पुलिस कर्मचारी ने गुस्से में युवक की पगड़ी उतार दी और उसे घसीटते हुए थप्पड़ भी मारे। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी वायरल हो गया है। किसी मामले के लेकर दो पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे थे। वहीं दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। इस दौरान वीडियोग्राफी करने वाले एक मीडिया कर्मी को पुलिस कर्मचारी ने पकड़ कर उसकी पगड़ी उतार दी और उसे थप्पड़ मारे। इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी के बाहर धरना लगा दिया। देर रात मौके पर पहुंचे एसीपी ने मामले की जांच करवाने के बाद पुलिस कर्मी पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम एक मामले को लेकर दो पक्षों के लोग सदर थानांतर्गत विजय नगर पुलिस चौकी पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों के बीच बहस हो गई और दोनों आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन जब मामला शांत नहीं हुआ तो एक पुलिस कर्मचारी ने एक युवक से मारपीट की। पुलिस चौकी के अंदर से शोर सुन कर वहां से निकल रहा एक मीडिया कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गया। 

इस मीडिया कर्मी ने बाहर से ही पुलिस चौकी के अंदर की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस पर एक कर्मचारी ने उसे अंदर बुलाकर पकड़ लिया। उसकी पगड़ी उतार दी और घसीटते हुए उसे थप्पड़ भी मारे। वहां इकट्ठा हुए लोगों ने ऐसा देख पुलिस चौकी के बाहर धरना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे एसीपी पलविंदर सिंह ने उन्हें इंसाफ दिलाए जाने का भरोसा दिया और कहा कि वे मामले की जांच करवाएंगे और अगर पुलिस कर्मचारी की इसमें संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सांसद औजला ने किया मीडिया कर्मी का समर्थन

मंगलवार शाम विजय नगर पुलिस चौकी में एक मीडिया कर्मचारी के साथ पुलिस कर्मचारी की ओर से मारपीट करने और पगड़ी उतारे जाने के मामले में अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने मीडिया कर्मी का समर्थन किया है। उन्होंने पत्रकार के हक में बयान जारी करते हुए कहा कि या तो पुलिस कर्मचारी ने ड्यूटी में लापरवाही दिखाई है और फिर किसी दबाव के चलते ऐसा किया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कहा कि वे मामले की जांच करवाए जाने के साथ ही इस पुलिस कर्मी का मेडिकल भी करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें