फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली सिटी में हत्या: पेट्रोल पंप मालिक को बदमाशों ने मारी गोली, इसी कॉलोनी में सिद्धू और कपिल शर्मा का है घर

Thu, 11 Aug 2022 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

होली सिटी निवासी मोहन सिंह का फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर पेट्रोल पंप है। बुधवार देर रात वह पेट्रोल पंप बंद करने के बाद अपने घर पहुंचे। इससे पहले कि वह कोठी के अंदर घुसते, वहां पहले से मौजूद इनोवा सवार युवकों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र स्थित होली सिटी में बुधवार की देर रात इनोवा सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। 15 अगस्त के मद्देनजर शहर में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं और पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह खुद पैरामिलिट्री फोर्स के साथ गश्त कर रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल पंप मालिक की हत्या कर अपराधियों का सुरक्षित बचकर निकल जाना पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान खड़े करता है। वारदात की जानकारी मिलते पुलिस कमिश्नर घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन वारदात के 18 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की कार्रवाई घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने तक सीमित है। बता दें कि इसी कॉलोनी में नवजोत सिंह सिद्धू और कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का घर है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोहन सिंह का फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर पेट्रोल पंप है। वह होली सिटी में रहते थे। बुधवार की रात करीब 11 बजे वे पेट्रोल पंप बंद करने के बाद वहां का हिसाब लेकर अपनी होंडा कार से घर के बाहर पहुंचे। तभी वहां एक इनोवा कार आकर रुक गई और इसमें से तीन-चार युवक बाहर निकले। मोहन सिंह भी कार से बाहर निकले तो युवकों ने उन पर सीधे फायर कर दिया। गोली लगने पर मोहन सिंह वहीं जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान एक गोली पेट्रोल पंप के मालिक की जांघ में लगी और ज्यादा खून बहने से वहीं उनकी मौत हो गई। उधर, इनोवा कार सवार वारदात के बाद फरार हो गए। 
 
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पिस्तौल में साइलेंसर लगा रखा था, ताकि कालोनी में गोलियों की आवाज नहीं गूंजे और वे सुरक्षित वहां से निकल सकें। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने गोलियां चलने की आवाज नहीं सुनी। पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने जांच डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर को सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर मामले को पुरानी रंजिश का बता रहे हैं और इसमें अब तक लूट की बात सामने नहीं आई है। एक तरफ पुलिस की फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है तो दूसरी तरफ पेट्रोल पंप मालिक के घर के आसपास और होली सिटी कालोनी के मुख्य रास्तों के पास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को इसमें कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें