फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Crime: अमृतसर में इंसानियत शर्मसार, लिफाफे में डाल गटर में फेंका नवजात, पुलिस को मिला शव

Wed, 25 Jan 2023 01:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार अमृतसर बी ब्लॉक रेलवे कॉलोनी में तीन अज्ञात लोगों ने नवजन्मे बच्चे को लिफाफे में डाल कर गटर में फेंक दिया। इलाके के लोगों ने बताया कि दो महिलाएं और एक पुरुष द्वारा बच्चे को गटर में फेंका गया है।
विज्ञापन
गटर में फेंका नवजात - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। नवजात बच्चे को लिफाफे में डाल कर गटर में फेंक दिया गया। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट के अनुसार अमृतसर बी ब्लॉक रेलवे कॉलोनी में तीन अज्ञात लोगों ने नवजन्मे बच्चे को लिफाफे में डाल कर गटर में फेंक दिया। इलाके के लोगों ने बताया कि दो महिलाएं और एक पुरुष द्वारा बच्चे को गटर में फेंका गया है। मौके पर जब एक महिला ने उन अज्ञात लोगों से पूछा कि आप इधर क्या कर रहे हो तो उन्होंने बताया कि वह गटर में कूड़ा फेंक कर आए हैं। महिला को शक हुआ तो उसने जाकर देखा। गटर में एक नवजात बच्चे का शव पड़ा था। उसने आस पास के लोगो को इकट्ठा किया इसके बाद 100 नंबर पर पुलिस को शिकायत दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात की लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें