फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में युवक की हत्या कर शव ड्रेन में फेंका

Sun, 12 Jun 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
बटाला के गांव कोटली भान सिंह की ड्रेन के पुल पर पुलिस कार्रवाई को देखते गांव के इकट्ठे हुए लोग। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर के नजदीकी गांव कोटली भान सिंह की ड्रेन में पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव एक बोरी में बंद था और शव के गले में फंदा भी लगा हुआ था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एसपी इंवेस्टीगेशन बटाला जगजीत सिंह सरोया ने बताया कि गांव कोटली भान सिंह के सरपंच बलवंत सिंह ने रविवार को सुबह पुलिस को सूचित किया कि उसने गांव की ड्रेन में एक बोरी में कुछ संदिग्ध चीज देखी है।

इस पर सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ड्रेन से बोरी को बाहर निकलवाया। बोरी खोलने पर उससे से एक युवक का शव निकला। शव के गले में फंदा लगा हुआ था। एसपी सरोया ने आगे बताया कि मृतक की आयु करीब 30-35 वर्ष की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करने को कहा। कोई भी मृतक की शिनाख्त नहीं करा सका। एसपी सरोया ने बताया इस पर थाना सिविल लाइन बटाला में अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है।

फिलहाल शव को 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा। इस दौरान मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान होने पर जांच को दिशा मिल सकेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें