फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  सर्च वारंट दिखाने पर पुलिस के साथ मारपीट 

Sun, 12 Jun 2016 04:49 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बा हसनपुर के गांव कामरका में शुक्रवार शाम सर्च वारंट लेकर गये पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


   मामले की जांच कर रहे एएसआई विजयपाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक महिला की शिकायत पर सदर थाने में तैनात एएसआई खेमचंद, लेडी कांस्टेबल पुष्पा शिकायतकर्ता महिला के दो परिचित के साथ सर्च वारंट लेकर प्राइवेट गाड़ी में सवार होकर गांव कामरका पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने वहां पहुंचकर सर्च वारंट दिखाया तो वहां मौजूद दयाराम, जगत, गिरधर व रामपाली ने पुलिस के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। जब पुलिस ने उनका विरोध किया तो वह सभी हाथापाई पर उतर आए। विजयपाल ने बताया कि इन्होंने खेमचंद के साथ मारपीट की और लेडी कांस्टेबल के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन



वियजपाल ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को हथियार दिखाया और जिस गाड़ी में पुलिस वहां पहुंची थी उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह पुलिस की टीम ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और हसनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी।

हालांकि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने महिला सहित सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

                                 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें