थाना झब्बाल की पुलिस ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 6000 रुपये लूटने वाले छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वारदात तो कार सवारों ने अंजाम दिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में प्रशांत शुक्ला पुत्र शंभू नाथ निवासी थाना सलोन जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह बाला जी एसकेएस फीलिंग स्टेशन अटारी रोड झब्बाल पर सेल्समैन है। सोमवार की रात करीब 8 बजे वह पेट्रोल पंप बंद कर रहा था।
इस दौरान अटारी रोड की तरफ से एक इनोवा गाड़ी रंग सफेद आकर रुकी। कार में 6 युवक सवार थे। युवकों गाड़ी में तेल डालने लिए कहा और ड्राइवर गाड़ी स्टार्ट करके बैठा रहा और बाकी कार उतर गए।
एक ने उसके कान पर पिस्तौल रख दी और उसकी जेब से करीब 6000 रुपये निकाल लिए। इसके बाद गाड़ी पर सवार होकर चले गए। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।