फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: BSF ने धनोए कलां इलाका से तीन किलो हेरोइन की बरामद, पाकिस्तान से घुसा ड्राेन, फायरिंग करने पर लौटा

Sat, 11 Mar 2023 07:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सर्च के दौरान खेत में पड़े गुलाबी रंग के एक बड़े लिफाफे को बरामद किया, जिसे काले रंग की डोरी के साथ बांधा गया था। खोलने पर इसके अंदर से पारदर्शी प्लास्टिक के तीन पैकेट मिले, जिनके अंदर हेरोइन थी।
विज्ञापन
बीएसएफ ने धनोए कलां इलाका से पकड़ी तीन किलो हेरोइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने शनिवार तड़के अमृतसर जिला के सीमांत गांव धनोए कलां के इलाके से हेरोइन बरामद की है। इससे पहले शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसे ड्रोन को भी निशाना बनाने का प्रयास किया, मगर वह बच कर लौट गया।
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर सेक्टर में जवान लगातार बॉर्डर पर गश्त कर रहे हैं। धनोए कलां गांव इलाका में गश्त कर रही बीएसएफ की टुकड़ी ने 11 मार्च की तड़के करीब 3.12 बजे पाकिस्तान की तरफ से उड़ते हुए किसी ड्रोन को देखा, जो भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा था। भारतीय क्षेत्र में धनोए कलां गांव तक पहुंचने पर जवानों ने इस ड्रोन को निशाना बनाकर फायरिंग की।

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान ही जवानों ने खेतों में किसी चीज के गिरने की आवाज सुनी, तो जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया। शनिवार सुबह अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ इलाके में की गई सर्च के दौरान खेत में पड़े गुलाबी रंग के एक बड़े लिफाफे को बरामद किया, जिसे काले रंग की डोरी के साथ बांधा गया था। खोलने पर इसके अंदर से पारदर्शी प्लास्टिक के तीन पैकेट मिले, जिनके अंदर हेरोइन थी। खेत से पकड़ी इस हेरोइन का वजन 3 किलो 055 ग्राम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें