बाइक मैकेनिक को अजनाला पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह निवासी गूजापीर के तौर पर हुई है।
पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। वहां से उसे दो दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
थाना अजनाला के प्रभारी हरीश बहल ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था। पैसे के लालच में उसने बाइकें चुराना शुरू कर दिया।
जिन बाइकों की वह चोरी करता था उनकी नंबर प्लेट को हटाकर वह नकली नंबर प्लेट लगवा देता था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल चोर अजनाला से बाइक लेकर आ रहा है।
पुलिस ने शहर में स्पेशल नाका लगाकर उसे रोककर दस्तावेज मांगे लेकिन वह कागज नहीं दे पाया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।