फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: दुबई से लौटे व्यक्ति से पकड़ा 460 ग्राम सोना, सोने की पेस्ट बना जूतों में छुपा कर लाया था आरोपी

Fri, 13 May 2022 03:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

यात्री द्वारा पहनी जुराबों के अंदर से सफेद रंग के दो पैकेट बरामद हुए। जांच के दौरान उन पैकेटों के अंदर पेस्ट के रूप में 566 ग्राम सोना बरामद हुआ। उसे प्यूरीफाई करने पर उसमें से 46 ग्राम शुद्ध सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 24 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
अमृतसर में पकड़ा गया सोना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने  गुरुवार को दुबई से पहुंची स्पाइस जेट की फ्लाइट से भारत पहुंचे एक यात्री से 460 ग्राम सोना पकड़ा है। आरोपी यात्री ने दुबई में फ्लाइट में सवार होने से पूर्व सोने को पेस्ट बना कर अपने जूतों में छुपा लिया था। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान बरामद सोने की 566 ग्राम पेस्ट को प्यूरीफाई किए जाने के बाद 24 लाख 25 हजार रुपये मूल्य का सोना मिला।   

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी 56 ने गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया। एयर इंटेलिजेंस के अधिकारियों को सूचना थी कि एक व्यक्ति लाखों रुपये का सोना दुबई से भारत स्मगल कर रहा है। अधिकारियों ने दुबई से पहुंची इस फ्लाइट के यात्रियों के सामान की जांच शुरू कर दी लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इस दौरान कस्टम अधिकारी सामान की जांच करने के साथ-साथ कुछ विशेष यात्रियों के फेस स्टडी भी करते रहे।

कस्टम अधिकारियों ने इस दौरान एक यात्री के सोल को असामान्य देखा तो उसकी एक्सरे जांच की गई तो उसके अंदर कुछ संदिग्ध चीज होने के संकेत मिले। इसके बाद अधिकारियों ने इसे अलग कर लिया। यात्री की पहचान तरनतारन शहर के बोहड़ी चौक निवासी तरुणप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई। उसके जूते खुलवा कर जांच की तो उसके अंदर से सफेद रंग के दो पैकेट बरामद हुए। 
विज्ञापन


यात्री द्वारा पहनी जुराबों के अंदर से सफेद रंग के दो पैकेट बरामद हुए। जांच के दौरान उन पैकेटों के अंदर पेस्ट के रूप में 566 ग्राम सोना बरामद हुआ। उसे प्यूरीफाई करने पर उसमें से 46 ग्राम शुद्ध सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 24 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। सोना बरामद किए जाने की पुष्टि करते हुए कमिश्नर राहुल नांगरे और संयुक्त कमिश्नर बलबीर सिंह मांगट ने बताया कि आरोपी की पहचान बताने से मना करते  हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें