फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: होटल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, चार महीने पहले भी बदमाश भेजकर दी थी धमकी 

Fri, 13 May 2022 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी अशेाक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर एक होटल ईन है। इसके अलावा वह प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड स्थित ईन होटल के संचालक एवं प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बुधवार को आरोपी ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और करीब चार माह पहले भी बदमाश भेजकर धमकाया और फिर फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।  पुलिस ने मॉडल टाउन निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर आरोपी फतेहाबाद के शिव नगर निवासी संजय और 6 अन्य लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी अशेाक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर एक होटल ईन है। इसके अलावा वह प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता है। आरोप है कि 21 जनवरी शाम को जब वह अपने होटल में था तो छह लोग हथियारों सहित उसके होटल में आ गए और हथियार दिखाकर जाने से मारने की धमकी दी। जब उसने बाहर निकलने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पकड़ लिया।

आरोपियों ने बताया कि उन्हें शिव नगर के संजय कुमार ने भेजा है और कहा कि अगर एक दिन बाद 50 लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। इस बात से वह डर गया और किसी को यह बात नहीं बताई। उक्त लोगों के फोन भी आते रहे और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगते रहे। आरोप है कि 11 मई को वह अपने दोस्त की हंस मार्किट में दुकान पर बैठा था तो इस बारे में आरोपी संजय को पता चल गया। वह भी वहां पहुंच गया और फोन करके अपने साथियों को बुलाने लगा। इसके बाद वह जान बचाने के लिए मौके से चला गया।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायत आने के बाद अशोक कुमार की शिकायत पर आरोपी संजय व छह अज्ञात के खिलाफ धमकी देने व रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें