फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट से विवाहिता का गर्भपात, पति समेत चार पर मामला दर्ज,पति और ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। थाना सिटी पुलि सने दहेज की मांग को लेकर पिटाई से विवाहिता का गर्भपात होने के आरोप में उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सास और एक अन्य भी पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर हैं।
विज्ञापन


एएसआई सविंदर सिंह ने बताया कि मनजीत सिंह निवासी मूलियांवाल ने पुलिस को दिए बयान में जानकारी दी कि उसकी लड़की कुलजीत कौर (21) की शादी 24 जून 2018 को करनैल सिंह निवासी ईसा नगर के साथ हुई थी। शादी के ही करीब 20 दिन के बाद ही करनैल सिंह और ससुराली दहेज के लिए कुलजीत कौर से मारपीट करने लगे। बीती 13 सितंबर को कुलजीत कौर से उसके पति करनैल सिंह, ससुर नरिंदर सिंह, सास राजविंदर कौर और जोरावर सिंह ने जमकर मारपीट की। उन्होंने अपनी बेटी कुलजीत कौर को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान पाया गया कि कुलजीत कौर करीब ढाई महीने की गर्भवती थी। मारपीट में गर्भ में उसके ढाई महीने के बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस ने कुलजीत कौर के पिता मनजीत सिंह के बयान पर उसके पति करनैल सिंह, ससुर नरिंदर सिंह, सास राजविंदर कौर और जोरावर सिंह निवासी ईसा नगर के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने पति करनैल सिंह और ससुर नरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सास राजविंदर कौर और जोरावर सिंह अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें