फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहंगो की शह तले नहर से लकड़ी चोरी करने वालों के हमले में पुलिस हवलदार गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी माफिया के हमले में पुलिस हवलदार गंभीर घायल
विज्ञापन

स्थिति काबू करने के लिए तीन थानों की पुलिस ने पुल तुगलवाल को छावनी में किया तबदील
पुलिस मुलाजिम को घायल करने वालों सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। शनिवार की रात को पुलिस थाना काहनूवान के अधीन पड़ती पुलिस चौकी तुगलवाल की पुलिस पार्टी के एक हवलदार पर लकड़ी माफिया के लोगो ने हमला कर गंभीर रुप में घायल कर दिया। इस मामले के कारण पैदा हुई स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए डिवीजन के डीएसपी मनजीत सिंह और थाना काहनूवान, थाना भैणी मियां खां और थाना धारीवाल के प्रभारी भारी पुलिस पार्टी सहित रविवार सुबह से ही तुगलवाल के समीप डटे रहे और इलाके को छावनी में तबदील कर दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को पुलिस चौकी तुगलवाल को चौकी के अधीन पड़ते नहर के रकबे से कुछ माफिया लोगों की ओर से कीमती लकड़ियां काटने की लिखित सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस तुगलवाल के इंचार्ज एएसआई भूपिंदर सिंह सैनी ने पुलिस पार्टी सहित पुल तुगलवाल पर नाकाबंदी की। पुलिस ने गांव घोड़ेवाह की तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली को रोकने की कोशिश की तो ट्राली में बैठे व्यक्तियों ने बिना किसी कारण पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले में हवलदार नरेश कुमार को सात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। हमले के बाद माफिया के लोग ट्रैक्टर ट्राली चोरी की लकड़ी सहित हरचोवाल की ओर भगाकर ले गए। पुलिस पार्टी ने थाना काहनूवान के प्रभारी सुरिंदरपाल सिंह को सूचित किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने भागे हुए हमलावरों का पीछा किया, मगर हमलावर फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वेरका मिलक प्लांट के चिलिंग सेंटर के पास इलाके का मुआना किया तो बिजली घर की तरफ से नहर के किनारे और भी कीमती पेड़ (टाहली) की लकड़ी पड़ी हुई थी। जब पुलिस और वन विभाग के जिलाधिकारियों ने लावारिस पड़ी लकड़ी को उठाने का प्रयास किया। तो उसी दौरान लावारिस गाऊओं का झुंड लेकर बाबा बकाला के निहंग जत्थे के जत्थेदार बाबा पाला सिंह ने साथियों सहित पुलिस और वन विभाग को कीमती लकड़ी को उठाने से रोक दिया। इस दौरान निहंगों और पुलिस अधिकारियों के बीच हल्की तकरार भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ थाना काहनूवान की पुलिस ने जख्मी हवलदार नरेश कुमार तथा अन्य की शिकायत पर जसविंदर सिंह, शिंगारा सिंह, तरसेम सिंह, जरनैल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी सखोवाल, काला पुत्र भजन सिंह, सतनाम सिंह पुत्र तरसेम सिंह, जगदीश सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी टांगरा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।थाना काहनूवान की पुलिस ने आरोपियो को काबू करने के लिए एसएचओ काहनूवान सुरिंदर पाल और धारीवाल के अमनदीप सिंह की अध्यक्षता में छापेमारी की, मगर अभी नामजद लोग फरार हैं।

01जीडीआर7-पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पुल तुगलवाल
01जीडीआर8- इक्ट्ठे हुए निहंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें