अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)।
पुलिस को संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला है। शव ओल्ड हाईवे के साथ लगते शिवालिक होटल के पास नाले से बरामद हुआ। परवाणू थाने में किसी ने सूचना दी की शिवालिक होटल की दूसरी तरफ को युवक का शव पड़ा है।
सूचना के बाद परवाणू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। युवक की पहचान वासु बंसल (22) वर्ष पुत्र राम कुमार बंसल निवासी परवाणू सेक्टर-4 के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच से अनुमान लगाया है कि युवक नाले के पास शौच के लिए गया होगा और हादसे का शिकार होकर नाले में जा गिरा। गंभीर चोट के बाद वह दोबारा उठ नहीं सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू में भेजा है। एसएचओ कमल चंद ने उन्होंने बताया कि पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है।