फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा सवार मजदूर को रोका फिर मारी 15 गोलियां, पुलिस ने मोबाइल लिया कब्जे में, जांच जारी

Thu, 21 Nov 2019 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमृतसर के मजीठा रोड स्थित गांव पंडोरी वड़ैच में मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने एक युवक मनदीप सिंह (25) को 15 गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही मनदीप के परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस थाना कंबोज को सूचित किया। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार मनदीप सिंह की किसी के साथ रंजिश नहीं थी। मंगलवार रात गांव की गली में से गुजर रहा था। पुलिस ने जांच के दौरान मनदीप का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। 

एसएचओ परमजीत के अनुसार मनदीप सिंह मजदूरी करता था। मंगलवार रात वह एक्टिवा पर बैठकर घर जा रहा था। हमलावरों ने एक खेत के नजदीक रोका और ताबड़तोड़ 15 गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। एसएचओ के अनुसार पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों को जल्दी अरेस्ट कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें