फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस गैंगस्टर को गई थी पकड़ने मगर गैंगस्टर को पनाह देने वाली महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टरों की मददगार महिला ने खोले राज
विज्ञापन

बटाला। गैंगस्टरों को अपने घर में पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार की गई महिला ने पुलिस को पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। महिला से मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस ने गैंगस्टर हरविंदर सिंह के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। गांव सेखोवाली नवांपिंड की रहने वाली विधवा मनदीप कौर को फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
एसएचओ इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने गांव तेजाव्हीला के निकट नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव सेखोवाली नवांपिंड की रहने वाली मनदीप कौर ने अपने खेतों में डेरा बना रखा है, उसके डेरे पर गैंगस्टर पनाह लेने आते हैं। गैंगस्टर हरविंदर सिंह भी अपने साथियों सहित मनदीप कौर के डेरे पर पनाह लेने आता है और उसके वहां होने की संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस मनदीप कौर के डेरे पर पहुंची, लेकिन गैंगस्टर हरविंदर सिंह तो नहीं मिला, पुलिस ने मनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि गैंगस्टर हरविंदर सिंह उसके डेरे पर शरण लेने आता था। हरविंदर सिंह का गिरोह उसके डेरे में आकर नशीले पदार्थों को सेवन करता था और बेचने का काम भी करता था। इसके अलावा हरविंदर सिंह और उसके गैंगस्टर साथी किडनैप करके लाए गए लोगों को रखते थे और फिरौती वसूलते थे। पूछताछ के दौरान मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उसने अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया था, ताकि उसके गैंगस्टरों से संबंध छुपाए जा सकें। पुलिस ने मनदीप कौर के खिलाफ सबूत मिटाने का मामला भी दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें