फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग करने वाले पति,सास व ससुर के विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के दो केसों में पति समेत 6 नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना दीनानगर की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरप पति व सास, ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। अन्य मामले में में थाना भैणी मीयां खां पुलिस ने भी पति, सास और ससुर के खिलाफ बहू को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
एसएसपी को दी गई शिकायत में सपना पुत्री स्वर्ण सिंह निवासी दीनानगर ने बताया उसका विवाह 10 फरवरी15 को अमित पठानिया पुत्र शिव सिंह निवासी गांव डुगरी अवाना जिला होशियारपुर के साथ हुआ था। शादी के बाद पति, ससुर वि सास संतोष ने उसे दहेज की खातिर परेशान करना शुरू कर दिया बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। मामले की जांच फैमिली वेलफेयर कमेटी ने की। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान थाना भैणी मीयां खां पुलिस ने पति, सास व ससुर के विरुद्ध बहु को दहेज के लिए परेशान करने मामला दर्ज किया गया है। एआई छज्जु राम ने बताया कि नीतू पुत्री दलबीर सिंह निवासी नई बागडिय़ां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था।उसका पति सोनू राम पुत्र दीपा राम निवासी कनसारपुर पुलिस स्टेशन मेहता जिला अमृतसर व ससुर दीपा राम व सास मिंदो दहेज के लिए तंग परेशान करते हैं और दहेज की मांग पूरी न होने कारण उस मारपीट करके बाहर निकाल दिया गया। ृमामले की जांच फैमिली वेलफेयर कमेटी ने की। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़िता के पति, ससुर व सास के विरुद्धमामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें