फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बालन इक्ट्ठा करने गई महिला की हत्या दो के विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या के आरोप में दो पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पुलिस स्टेशन सदर में लकड़ी इकट्ठा करने गई महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों को पुलिस पार्टी पकड़ने की कोशिश कर रही है।
गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि 12 अक्तूबर को एक महिला भोली पत्नी गुलजार मसीह निवासी गांव पीरांबाग घर से लकड़ी इकट्ठा करने के लिए गई थी लेकिन घर वापस नहीं आई। इस संबंध में मृतका भोली की बेटी टीना के बयान के आधार पर गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन में 18 अक्तूबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर शाम किसी ने मृतका की बेटी टीना को बताया कि उसकी मां भोली का शव गांव सलेमपुर निवासी इकबाल सिंह के खेतों में पड़ा है। टीना ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का ही मंगा मसीह और अंगद सिंह निवासी गांव गुरदास नंगल उसके घर आकर कहा करते थे कि उसकी मां की तलाश वह कर देंगे। इसके लिए 30 हजार रुपये का प्रबंध कर लो। आरोपी उसे इस बाबत फोन भी करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका भोली की बेटी टीना बयान के आधार पर मंगा मसीह निवासी पीरांबाग और अंगद सिंह निवासी गुरदास नंगल के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें