फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पति-पत्नी को इटली भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Thu, 29 Feb 2024 09:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। पति-पत्नी को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना सिटी की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी प्रेम नगर हरदोछन्नी रोड ने बताया कि वह विदेश जाकर पैसे कमाना चाहता था। इस कारण वह आरोपी तेजिंदर सिंह, लवप्रीत सिंह और तानिया निवासी भाई लालो नगर जीटी रोड अमृतसर के संपर्क में आया। आरोपियों ने उसे व उसकी पत्नी को इटली भेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद भी उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। आरोपी पैसे लौटाने में भी आनाकानी करते रहे। इसके चलते उसने पुलिस को शिकायत कर दी। मामले के जांच अधिकारी एसआई सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें